फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एक दिन में चार तहसील व तीन उप तहसील में 128 रजिस्ट्री

Sat, 01 Nov 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
 रजिस्ट्री करवाने के लिए लगी लोगों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। प्रदेश सरकार एक नवंबर से राज्य में पेपरलेस रजिस्ट्री योजना को शुरू कर रही है। इस योजना का मकसद प्राॅपर्टी की खरीद-फरोख्त में होने वाली गड़बड़ी पर अंकुश लगाना है। इस योजना क लागू होने से ठीक एक दिन पहले शुक्रवार को सभी तहसीलों में लोगों की भीड़ देखने को मिली। पूरे दिन में केवल 128 रजिस्ट्रियां ही हो पाई। शनिवार व रविवार की छुट्टी के बाद पेपर लेस योजना के तहत सोमवार से रजिस्ट्रियां की जाएंगी।
जिले में चार तहसील जगाधरी, व्यासपुर, रादौर व छछरौली हैं। वहीं तीन उप तहसील साढौरा, सरस्वतीनगर व प्रतापनगर में हैं। इन सभी में रोजाना रजिस्ट्री के लिए 1500 अप्वाइटमेंट लेने का प्रावधान है। इनमें से 236 ने शुक्रवार के लिए अप्वाइटमेंट ली थी। जिनमें से 128 रजिस्ट्री दिनभर में हुई। जगाधरी तहसील में 56, प्रतापनगर में 3, रादौर में 18, साढौरा में 28, सरस्वतीनगर में 2 व व्यासपुर में 21 रजिस्ट्रियां हुई।
विज्ञापन

रजिस्ट्री प्रक्रिया में हो रहे बदलाव की वजह से लोगों में हलचल सी देखी गई। खासकर प्रॉपर्टी डीलरों व व जमीन की खरीद फरोख्त से जुड़े लोग दिनभर तहसीलों में चक्कर काटते रहे। इसके अलावा दलाल भी तहसीलों के आसपास घूमते हुए देखे गए। दरअसल काफी लोग ऐसे भी हैं जो अवैध कॉलोनियों में लोगों के प्लॉटों की रजिस्ट्री करवा देते हैं। इससे लोगों को तो नुकसान होता है, लेकिन प्रॉपर्टी डीलर अपना कमीशन पहले ही ले जाते हैं।
इससे अवैध कॉलोनी में रजिस्ट्री कराने के बाद लोगों को पछताना पड़ता है। सबसे ज्यादा भीड़ शुक्रवार को जगाधरी तहसील में देखने को मिली। यहां तहसील खुलने से पहले ही लोग पहुंचने लगे थे। काफी लोगों ने पहले ही अष्टाम खरीद रखे थे। नई योजना लागू होने के बाद उनके अष्टाम अमान्य न हो जाएं इसलिए लोग रजिस्ट्री करवाने पहुंचे।
अब जिसे रजिस्ट्री करवानी होगी उसे पोर्टल पर अपनी जमीन से संबंधित दस्तावेज पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड करवाने होंगे। उसके अष्टाम का भुगतान भी सरकारी खजाने में ऑनलाइन ही जमा कराना होगा। सभी दस्तावेज अपलोड होते ही वह सीधे तहसीलदार या उप तहसीलदार को पोर्टल पर दिखाई देंगे।
पांच दिनों के भीतर रजिस्ट्री क्लर्क इनकी जांच करेंगे। यदि किसी दस्तावेज में कोई कमी होगी तो तुरंत लोगों को सूचना देनी होगी। कमी पूरी होने के बाद रजिस्ट्री करवाने वाले व्यक्ति को टोकर देकर केवल एक बार फोटाे व हस्ताक्षर करने के लिए बुलाया जाएगा। रजिस्ट्री होने पर इसे ऑनलाइन ही लोगों तक घर बैठे ही उपलब्ध करवाया जाएगा।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा
प्रापर्टी डीलर एसोसिएशन यमुनानगर के प्रधान विनोद मरवाह का कहना है कि पेपरलेस रजिस्ट्री योजना से लोगों की कागजी कार्रवाई बढ़ जाएगी। इससे लोगों को परेशानी होगी। अब रजिस्ट्री कराने के लिए पहले नगर निगम और फिर तहसील में जाना पड़ता है। नई योजना से भ्रष्टाचार बढ़ जाएगा। तहसीलदार या उनसे ऊपर के अधिकारी रजिस्ट्री को अपने पास रोक कर रखेंगे। वह अपना कमीशन लिए बिना रजिस्ट्री नहीं करेंगे। इसलिए सरकार को रजिस्ट्री की समय सीमा तय करनी चाहिए। जो अधिकारी बेवजह रजिस्ट्री को रोकता है उस पर कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिनभर में जिले में 128 रजिस्ट्री हुई। पेपरलेस योजना से लोगों को काफी फायदा होगा। इससे लोग गलत रजिस्ट्री कराने के झंझट से बचेंगे। अब केवल एक बार ही रजिस्ट्री कराने के लिए तहसील में आना होगा। रजिस्ट्री भी लोगों को घर बैठे ही उपलब्ध करवाई जाएगी। -तरुण साहोता, जिला राजस्व अधिकारी, यमुनानगर।

 रजिस्ट्री करवाने के लिए लगी लोगों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें