संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। पंचायत भवन में लगे जांच एवं माप शिविर में 126 दिव्यांग व वृद्धजनों का पंजीकरण कराया। शिविर का आयोजन जिला रेडक्रॉस समिति की ओर से किया गया।
रेडक्रॉस समिति से जिला सचिव रणदीप सिंह ने बताया कि भारत सरकार के उपक्रम एलिम्को मोहाली के माध्यम से दिव्यांग व वृद्धजनों को निशुल्क कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण प्रदान किए जा रहे हैं। इसके लिए डीसी एवं जिला रेड क्रॉस समिति प्रधान के निर्देशानुसार जांच एवं माप शिविर लगाए गए। इसमें पंजीकरण कराने वाले दिव्यांग व वृद्धजनों को निशुल्क कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाने हैं।
भविष्य में भी इस प्रकार के शिविर लगाए जाएंगे। इस मौके पर जिला प्रशिक्षण अधिकारी शशि भूषण, संजीव मेहता, चिराग सिंघल, शीशपाल सिंह सोही, विजय सिंह, राजकुमार, कंवरपाल त्यागी, बलविंद्र कुमार, संजीव मेहता, सिंघाल, एलिम्को मोहाली से डॉ. मोहित, डॉ. शिवम व डॉ. मोहन मौजूद रहे।