यमुनानगर। निरोगी कार्यक्रम के तहत उप-नागरिक अस्पताल जगाधरी में नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन, डेयरी और मत्स्य मंत्री श्याम सिंह राणा व विशेष अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा उपस्थित रहे। इस दौरान 125 व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच की गई व 65 रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान किया गया। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा द्वारा जरूरतमंद मरीजों को इलेक्ट्रॉनिक व्हील चेयर्स व सामान्य व्हील चेयर भी वितरित की गई। संवाद