रादौर में शिविर के दौरान रक्तदान करते रक्तदाता। आयोजक
रादौर। शिव एकता सेवा समिति की ओर से शुक्रवार को अनाज मंडी रोड पर 7वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 122 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान की। समिति के सदस्य गुलशन सैनी, संजीव सैनी घेसपुरिया, एमसी भगवतदयाल कटारिया की देखरेख में आयोजित शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साह से हिस्सा लिया। गुलशन सैनी, मुकेश कुमार, संजीव सैनी ने बताया कि थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की की सहायता के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पपर चिराग सैनी, मुकेश सैनी, मोहित सैनी, राजिंद्र सैनी, गोल्डी सैनी, रिंकू सैनी, गगन शर्मा, शुभम सैनी, प्रवीन सैनी, प्रेम सैनी, देवेंद्र सैनी, सोनी पाल, गोल्डी राणा मौजूद रहे। संवाद