विष्णुनगर में एटीएम बूथ पर अज्ञात ने ससौली निवासी मुकेश का डेबिट कार्ड बदलकर उसके खाते से एक लाख 20 हजार रुपये साफ कर दिए। फर्कपुर थाना पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज किया। मुकेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह आठ अक्तूबर को वह विष्णुनगर स्थित एसबीआई के एटीएम पर गया था। यहां वह डेबिट कार्ड का नया पिन बना रहा था। इस दौरान वहां पर एक युवक आया। जिसने उसे बातों में उलझा लिया और मदद के बहाने के उसका डेबिट कार्ड बदल लिया। इसके बाद वह अपने घर आ गया। सोमवार को उसके पास उसके खाते से एक लाख 20 हजार रुपये निकलने का संदेश आया। जब उसने बैंक जाकर पता किया तो उसे पता चला कि उसका डेबिट कार्ड बदला हुआ है। जांच करने पर उसके खाते से डेबिट कार्ड के द्वारा रुपये निकलना पाया गया। उसने अपना डेबिट कार्ड तुरंत बंद करवाया और इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात युवक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।