हरियाणा के बॉर्डर पर पहुंचे प्रवासी मजदूर।
- फोटो : AMAR UJALA
प्रतापनगर।
दुनिया भर में फैली कोरोनावायरस महामारी के चलते हरियाणा के साथ लगती सभी सीमाओं को सील किया हुआ है ऐसे में उत्तर प्रदेश या हिमाचल से आने वाले प्रवासी मजदूरों वह अन्य लोगों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। रविवार को हिमाचल प्रदेश के धौला कुआं से 12 प्रवासी मजदूर पैदल रास्ते हरियाणा की सीमा में पहुंच गए जो पैदल चलते चलते कलेसर मठ स्थित लगे हरियाणा के नाके पर पहुंच गए। जहां से पुलिस ने उन्हें बस का इंतजाम करवा कर वापस हिमाचल भेज दिया। थाना प्रभारी प्रतापनगर राकेश कुमार ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि कुछ मजदूर जोकि हिमाचल के धौला कुआ से पैदल चलकर कलेसर नाके पर पहुचे है। कलेसर नाके पर पर उनको रोककर सभी को हरियाणा रोडवेज की बस में बैठाकर हिमाचल की सीमा पर लगे नाके बहराल तक छोड़ा गया है।
उत्तर प्रदेश के थे सभी मजदूर.... हिमाचल प्रदेश व अन्य कई जगहों पर कार्य करने वाले मजदूर अब अपने घर की तरफ रुख कर रहे हैं चूंकि यह सभी लोग एक दूसरे प्रदेश में काम की तलाश में जाते हैं रविवार को हिमाचल प्रदेश में काम करने वाले मजदूर भी अपने घर उत्तर प्रदेश जाना चाहते थे जो कि हिमाचल प्रदेश के बहरहाल नाके से होते हुए हरियाणा के कलेश्वर पहुंच गए और यहां से इनको हथिनी कुंड बैराज के रास्ते उत्तर प्रदेश में प्रवेश करना था अब इन मजदूरों को पुलिस ने वापस भेज दिया है ऐसे में मजदूरों के लिए और संकट खड़ा हो गया है प्रशासन को इस ओर ध्यान देना होगा।