प्रतापनगर। हाइडल पावर प्रोजेक्ट के भूड़कला कैंप क्षेत्र में खैर के पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। विभाग की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है। शिकायत के अनुसार तस्करों ने करीब 12 खैर के पेड़ों को काट लिए गए। प्रारंभिक आकलन में नुकसान की राशि पांच से छह लाख रुपये के बीच बताई जा रही है। एक्सईएन विक्रांत ढांडा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग को लिखित शिकायत दे दी गई है। पुलिस और वन विभाग की ओर से मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद