यमुनानगर। तस्करों ने श्राइन बोर्ड आदिबद्री जंगल से खैर के 12 पेड़ काटकर चोरी कर लिए। थाना व्यासपुर ने एसडीएम की शिकायत पर अज्ञात तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। व्यासपुर एसडीएम जसपाल सिंह ने बताया कि आदि बद्री के जंगल में खैर के पेड़ लगे हैं। उन्हें 29 जून को सूचना मिली थी कि जंगल से तस्करों ने खैर के पेड़ काट कर चोरी कर लिए हैं। इस पर उन्होंने टीम के साथ मौके का मुआयना किया। जांच जंगल से खैर के 12 पेड़ कटे मिले। चोरी हुए खैर की पेड़ों की कीमत करीब 30 हजार रुपये है। संवाद