फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: केमिकल युक्त पानी पीने से 12 मवेशी बीमार

Wed, 07 Aug 2024 04:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा (यमुनानगर)। सरांवा गांव में फैक्टरियों से निकलने वाला केमिकल युक्त पानी लगातार बेजुबानों की जान पर भारी पड़ रहा है। बिना ट्रीटमेंट फैक्टरियों से बाहर छोड़ा गया केमिकल युक्त पानी पीने से सोमवार को 12 मवेशियों की तबीयत बिगड़ गई। इन 12 मवेशियोंं की चमड़ी उतरने के अलावा छह मवेशियों को दिखाई देना भी बंद हो गया।
वहीं पशु चिकित्सकों ने इन मवेशियों के बचने की कम ही संभावना जताई हैं। केमिकल युक्त जहरीला पानी पीने से इन मवेशियों की हालत बिगडऩे पर ग्रामीणों ने फैक्ट्री संचालकों के विरुद्ध नाराजगी जताई। वहीं पशुपालक मलखान ने पुलिस को सूचित कर फैक्ट्री संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई करने के अलावा प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

पशुपालक मलखान ने बताया कि गांव पम्मूवाला के कुछ पशुपालक अपने मवेशियों को खाली मैदान में चराने के लिए गांव सरांवा ने डेरा डाला हैं। उनके पशु दिनभर आसपास के खाली मैदानों में घास चरते हैं। सोमवार को पशुपालक अपने मवेशियों को खाली मैदान में घास चराने गए थे। फैक्ट्री के बाहर पानी भरा हुआ था जिसे पशुओं ने अपनी प्यास बुझाने के लिए पी लिया। थोड़ी देर बाद ही 12 मवेशियों की तबीयत बिगड़ गई।
अचानक इन दुधारू मवेशियों की तबीयत बिगड़ने पर पशुपालक व ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने नाराजगी जताई कि लगातार मवेशियों की जान जाने के बाद भी प्रशासन फैक्टरियों पर नकेल नहीं कस पा रहा है। ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए पीडि़त पशुपालकों को मुआवजा दिलाने की मांग की। मलखान ने बताया कि पशुपालक गाय व भैंस का दूध बेचकर ही वह अपने परिवारों का पालन पोषण करते हैं। अब परिवारों की रोजी-रोटी पर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

भाकियू रतनमान ग्रुप के हलका प्रधान सतपाल मानकपुर ने बताया कि बड़े पैमाने पर केमिकल युक्त व जहरीला पानी को बाहर छोड़ा जा रहा है। यही नहीं कुछ फैक्टरियां प्रदूषित पानी को जमीन के भीतर गहराई में डाल रही हैं। बाहर निकलने वाला केमिकल युक्त जहरीला पानी बेजुबान पशुओं की मौत का कारण बनने के अलावा कृषि भूमि और बरसाती नालों से होकर फसलों को खराब करता है। उन्होंने प्रशासन से बिना ट्रीटमेंट के केमिकल युक्त जहरीला पानी छोडऩे कंपनी संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें