फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: युवक से 11.54 ग्राम हेरोइन बरामद

Tue, 10 Feb 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सदर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 11.54 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की है। आरोपी की पहचान गांव रायपुर निवासी बिलाल के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सदर थाना में तैनात एसआई सुनील कुमार को सूचना मिली कि गांव बाग का माजरा बस स्टैंड के पास एक युवक नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में है। इस पर पुलिस टीम युवक को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली। इस पर 11.54 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें