फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: 110 खिलाड़ियों ने ट्रायल में दिखाई प्रतिभा

Mon, 09 Mar 2026 03:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। नेटबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता 24 मार्च से दो अप्रैल तक उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की श्रीप्यारेजी स्पोर्ट्स एकेडमी जाउला में होगी। प्रतियोगिता के लिए प्रदेशस्तरीय टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाना है।
विज्ञापन

इसके लिए रविवार को दड़वा के श्रीसत्य साईं जागृति विद्या मंदिर में खिलाड़ियों के लिए ट्रायल लिए गए। इसमें जिलेभर से करीब 110 महिला व पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया। ट्रायल जिला नेटबॉल एसोसिएशन की ओर से लिए गए। चयनित खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता 19 से 22 मार्च तक खेल विश्वविद्यालय राई सोनीपत में होगी। प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों ने ट्रायल में प्रतिभा दिखाई। चयन प्रक्रिया संघ के प्रधान अर्जुन राणा और आयोजक सचिव विशाल सिंह के नेतृत्व में हुई। विशाल सिंह ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 18वीं जूनियर हरियाणा स्टेट नेटबाल चैंपियनशिप, चौथी फास्ट व पांचवीं जूनियर हरियाणा स्टेट नेटबाल चैंपियनशिप, दूसरी मिक्सड जूनियर सीनियर हरियाणा स्टेट नेटबाल चैंपियनशिप में भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता खेल विश्वविद्यालय राई सोनीपत में 19 से 22 मार्च तक होगी। इस प्रतियोगिता में जीतने वाली टीम 24 से दो अप्रैल तक मुजफ्फरनगर में होने वाली राष्ट्रस्तरीय प्रतियोगिता में भा लेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें