संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। नगरपालिका की ओर से स्थानीय पार्क में स्थापित किए गया 110 फुट ऊंचा तिरंगा झंडा कस्बावासियों को गर्व का एहसास करवा रहा है। उक्त विचार रखतेह हुए चेयरपर्सन शालिनी शर्मा ने बताया कि शहर के सुंदरीकरण योजना के तहत स्थापित यह तिरंगा देशभक्ति का परिचायक होने के अलावा युवाओं को देश प्रेम के लिए प्रेरित करेगा।
शालिनी शर्मा ने बताया कि बच्चों के मनोरंजन के लिए पार्क में हाल ही में बहु उद्देशीय झूला लगाने के अलावा वाटर कूलर भी लगाया गया है। जिसके कारण पार्क में आने वाले बच्चों की संख्या में वृद्धि हुई है। पार्क में स्थापित किए गए ओपन जिम में व्यायाम करने के लिए हर वर्ग के लोग पहुंचते हैं। पार्क में लगे फव्वारों की सफाई करवाने के बाद अब इनकी मरम्मत करवाई जा रही है।