यमुनानगर। जगाधरी की रहने वाली 11 साल की बच्ची विद्या की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक परिवार ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है। बच्ची के पड़ोस में किसी घर पर जागरण था। इस दौरान बिजली के पोल से बच्ची से उसे छू लिया। इस पर वह उससे चिपक गई। जागरण में आए फोटोग्राफर की बच्ची पर नजर पड़ गई। इसके बाद परिजन व आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्ची को किसी तरह से अलग कर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है बच्ची का दस दिन पहले ही 11 साल की हुई थी। संवाद