फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: खेत में बने कुंड में डूबने से 11 साल के बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खंड के गांव पिलखनवाला में खेतों में बने कुंड में भरे वर्षा के पानी में डूबने से करीब 11 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के ही सावेज के रूप में हुई। ग्रामीणों ने उसे कुंड से बाहर निकालकर अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसके मृत होने की पुष्टि की।
विज्ञापन

सावेज क्षेत्र के स्कूल में कक्षा छह में पढ़ता था। सोमवार को वह गांव के ही कुछ बच्चों के साथ मुख्य सड़क पर वर्षा का भरा पानी देखने के लिए गया था। इस दौरान वह खेतों के दूसरी तरफ चला गया। वहां पर कुंड बना हुआ था। वर्षा के पानी में वह कुंड़ नहीं देख सका और उसमें डूब गया। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण पहुंचे और उसे बाहर निकाला। उसे अस्पताल में लेकर गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें