फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 11 नए केस मिले, आठ लोग हुए ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शुक्रवार को कोरोना के 11 नए केस मिले हैं जबकि आठ मरीज महामारी को मात देकर ठीक हो गए हैं। अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 45 है। ये जानकारी डीसी पार्थ गुप्ता ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में कोविड-19 का रिकवरी रेट 98.38 प्रतिशत हो गया है। जिले में कुल आबादी का 54.27 प्रतिशत का कोरोना टेस्ट हो चुका है। अब तक कुल 30955 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। अब तक 30454 कोरोना पॉजिटिव लोग ठीक हो चुके हैं। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना क 45 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से दो अस्पताल में दाखिल हैं और 43 होम आइसोलेशन हैं। अभी तक कुल 652417 सैंपल ले लिए गए हैं, जिनमें से 616673 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 518 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें