यमुनानगर। जिला सचिवालय में समाधान शिविर में नगराधीश पीयूष गुप्ता के समक्ष 11 शिकायतें पहुंची। इनमें से कुछ का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष मामलों को निर्धारित समय-सीमा में निपटाने के निर्देश दिए गए हैं। नगराधीश ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि समाधान शिविर में आने वाले प्रत्येक प्रार्थी की शिकायत का यथासंभव मौके पर ही निपटान किया जाए। यदि किसी मामले में दस्तावेजों की जांच या अन्य प्रक्रिया आवश्यक हो। नगराधीश ने बताया कि अब ये शिविर सप्ताह में दो दिन सोमवार और वीरवार सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार, जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक जतिन मित्तल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।