फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: 10वीं कक्षा के छात्र पर ईंट से हमला कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी नगर क्षेत्र में चांदपुर गुरुद्वारे के पास ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहे 10वीं कक्षा के छात्र पर एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर ईंट से हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल छात्र का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक को नामजद करते हुए कुछ अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। चांदपुर निवासी ताजिम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह लक्ष्मी गार्डन स्थित न्यू हैप्पी स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ता है। वह शाम को सरोजनी कॉलोनी से ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहा था। जब वह चांदपुर गुरुद्वारे के पास पहुंचा तो उसे वहां पर जोगिंदर नगर निवासी अशोक मिला। आरोपी अशोक अपने साथियों के साथ वहां पर खड़ा था। इस दौरान आरोपी ने उसे रोक लिया और उसके साथ गाली गलौज करने लगा। जब उसने आरोपी को गाली देने से मना किया तो आरोपी ने ईंट उठाकर उसके सिर में मारी। जिससे वह घायल हो गया। मारपीट की आवाज सुनकर जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसने घटना के बारे में परिजनों को बताया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया और मामले की सूचना पुलिस को दी। केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें