फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: महाराणा प्रताप पार्क में लहराएगा 108 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज

विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। कुुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि उन्होंने हर व्यक्ति को राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए सर्वोच्च न्यायालय तक लंबी लड़ाई लड़ी। इसके बाद 23 जनवरी 2004 को सर्वोच्च न्यायालय ने नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज लगाने का अधिकार प्रदान किया। आज देश का हर व्यक्ति राष्ट्रीय ध्वज लगा सकता है।
विज्ञापन

यह बात उन्होंने शनिवार को महाराणा प्रताप पार्क में 108 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज के शुभारंभ के दौरान
संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए लाखों लोगों ने शहादत दी थी। जिसके बाद हमें आजादी नसीब हुई। उन्होंने हलके के हर विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय ध्वज लगवाए गए हैं। जिससे हर व्यक्ति गर्व महसूस कर सके।
फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सेक्रेटरी जनरल मेजर जनरल असीम कोहली ने कहा कि यहां लगे 108 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज की देखभाल रादौर वासियों का कर्तव्य है। मौके पर पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज, एसडीएम जयप्रकाश, भूपेंद्र राणा, संदीप राणा, वीर सिंह, धर्म सिंह बंचल, निर्मल सिंह, ज्ञान प्रकाश शर्मा, विपिन शर्मा, वीरेंद्र हैप्पी, डॉ. एससी सैनी, अमित कांबोज, मलखान सिंह, मोहनलाल अरोड़ा, देवीदयाल अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



रोटरी क्लब ने सांसद को सौंपा मांगपत्र
रोटरी क्लब की ओर से सांसद को मांग पत्र सौंपा गया। इसमें महाराणा प्रताप पार्क के लिए 50 वाट की 40 नई लाइटें, बैठने के 25 नए बेंच व गेट के साथ लगती दीवार को तीन फीट ऊंचा कराने, म्यूजिकल लाइट वाला फव्वारा लगवाने, महिलाओं के लिए अलग ओपन जिम, बच्चों के लिए पुस्तकालय की मांग रखी। साथ ही नगर पालिका के वर्षों से अधूरे पड़े स्टेडियम का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने और रादौर में दमकल की स्थाई तौर पर व्यवस्था करने, ज्योतिबा फुले सरकारी कॉलेज में एमए की पढ़ाई के लिए हिंदी, पॉलिटिकल साइंस, इतिहास व अन्य विषय उपलब्ध कराने व एसके रोड पर दोनों ओर बड़े वेलकम बोर्ड लगाने की मांग रखीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें