फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शेयर बाजार में निवेश का लालच देकर की 10.50 लाख की ठगी

Mon, 15 Sep 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। ईएसआई अस्पताल के लैब टेक्नीशियन से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 10.51 लाख रुपये ठग लिए गए। व्हाट्सएप ग्रुप व फर्जी एप के जरिए ठगों ने झांसे में लेकर राशि ठग ली। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तेजली रोड स्थित रघुनाथपुरी कॉलोनी निवासी नीरज कुमार ने बताया कि वह ईएसआई अस्पताल में लैब टेक्नीशियन हैं। 21 जुलाई को उसने गूगल प्ले स्टोर से पांच पैसे नाम का ट्रेडिंग एप डाउनलोड किया। इसके बाद उसके मोबाइल नंबर को एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया गया। ग्रुप में शेयर मार्केट में निवेश के लुभावने ऑफर और चैटिंग शुरू हुई।
ग्रुप में सक्रिय एक महिला ने खुद को तनुश्री बताते हुए उसके व्हाट्सएप पर संपर्क किया। तनुश्री ने विभिन्न कंपनियों में निवेश योजनाओं के बारे में जानकारी दी और पांच नाम से एक एप डाउनलोड करने के लिए लिंक भेजा। तनुश्री ने उसे शेयर मार्केट में मुनाफे का लालच दिया और एक अन्य व्यक्ति संदीप से संपर्क करने को कहा।
विज्ञापन

संदीप ने भी उसे शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए कहा। दोनों ने मिलकर विश्वास दिलाया कि जल्द उसे मुनाफा होगा। उनके बताए एक बैंक खाते में 20 हजार रुपये जमा करवा दिए। संदीप ने उसे बताया कि आपका शेयर मार्केट खाता खुल गया है और अब एप पर मुनाफा दिखने लगेगा।
विज्ञापन

तब उनके बताए बैंक खाते में 25 जुलाई को उसने 50 हजार रुपये, एक अगस्त को 21 हजार रुपये, छह अगस्त को 60 हजार रुपये, 11 अगस्त को नौ लाख रुपये जमा करवा दिए। यह सब अपने भाई संजय को बताया तो उसने कहा कि यह ठगी है। विवेचना अधिकारी बलदेव सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें