सेवा सेतु कार्यक्रम का निरीक्षण करते अधिकारी। विभाग
साढौरा। हरियाणा सरकार के सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को गांव रसूलपुर में सेवा सेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में समाज कल्याण, खाद्य एवं आपूर्ति, कृषि, बागवानी, मत्स्य पालन, पशुपालन, बाल एवं महिला कल्याण, सोलर सिस्टम और चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान 105 लोगों का पंजीकरण किया गया। व्यासपुर के एसडीएम डॉ. कुलदीप सिंह और मार्केट कमेटी के अध्यक्ष नवीन भसीन ने लोगों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान नायब तहसीलदार कुलदीप सिंह, भाजपा मंडल महामंत्री मंगतराम सैनी मौजूद रहे। संवाद