फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रातभर में साढ़े 10 एमएम बारिश, सात तक बन रही संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। पिछले सप्ताह दो दिन खिली धूप से जहां लोगों को कड़ाके की सर्दी से राहत मिली थी, वहीं दो दिन बारिश से सर्दी फिर बढ़ गई। रविवार रात जिले में जमकर बारिश हुई। रविवार देर रात करीब 12 बजे शुरू हुई बारिश अलसुबह दो बजे तक जारी रही। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं सोमवार सुबह भी बादल छाए रहे। हालांकि दोपहर 12 बजे के बाद मौसम ने करवट ली और हल्की धूप निकली। इस दौरान सूरज व बादल की आंख मिचौली चलती रही। मौसम विभाग ने दो दिन अभी बारिश की संभावना जताई है। बारिश से ठंड में इजाफा होगा, जबकि सात फरवरी से मौसम खुलेगा और धूप खिलेगी। बारिश से किसान व बागवान काफी खुश हैं। इससे फसलों को भारी लाभ होगा और पैदावार अच्छी होगी। कृषि विभाग के अनुसार बारिश से गेहूं की पैदावार बढ़ेगी। इससे गेहूं की बाली में फुटाव होगा और दाना मोटा व ज्यादा पौष्टिक होगा। वहीं दूसरी तरफ बारिश से लोगों को सूखी ठंड से निजात मिल गई। चूंकि सूखी ठंड के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। इससे सर्दी, जुकाम, छाती जाम, बुखार इत्यादि की शिकायतें लोगों को हो रही थी। बारिश के बाद सोमवार को मौसम काफी खुशनुमा रहा।
इस दौरान अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान छह किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। हवा ने ठिठुरन का अहसास करवाया। दोपहर तीन बजे बाद निकली धूप ने लोगों को राहत पहुंचाई। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार तक बारिश की संभावना है। ऐसे में कृषि विभाग ने बारिश के पूर्वानुमान के बाद किसानों को एडवाइजरी जारी की है। किसानों को खेतों में पानी जमा न होने देने और निकासी के प्रबंध करने की कृषि विभाग ने सलाह दी है। जिला कृषि उपनिदेशक आत्माराम गोदारा ने कहा कि बारिश से फसलों को नुकसान नहीं होगा। यह बारिश गेहूं, गन्ना, सब्जियों सहित तमाम फलों के लिए लाभकारी है, लेकिन ज्यादा बारिश होने व पानी जमा रहने से नुकसान होगा। इस दौरान पार्क, बगीचों, छत व अन्य स्थानों पर लोगों घूमते नजर आए। कई दिन से घर में कैद रहे बच्चों की रौनक भी गलियों में दिखाई दी। बाजार पर भी इसका असर देखने को मिला। लोगों की बाजारों में सामान्य दिनों की तरह उपस्थिति देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह बारिश के कारण ठंड बढ़ेगी, लेकिन इसके बाद मौसम खुल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




यहां हुई इतनी बारिश
रविवार रात से सोमवार सुबह तक साढ़े 10 एमएम बारिश दर्ज की गई। इस दौरान शहर में कुल दो एमएम बारिश दर्ज की गई। इस दौरान सबसे ज्यादा बारिश जिले के प्रतापनगर खंड में हुई। यहां पर कुल 27 एमएम बारिश हुई। जबकि बिलासपुर में 19 एमएम, साढौरा में 16 एमएम बारिश हुई। सरस्वतीनगर में पांच एमएम, छछरौली में तीन एमएम बारिश हुई। जबकि सबसे बारिश रादौर में हुई। रादौर में मात्र एक एमएम बारिश हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें