जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा कम होता जा रहा है। शुक्रवार को 69 कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं 104 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। वहीं कोरोना गाइडलाइन के तहत तीन संक्रमित शवों का संस्कार कराया गया। जबकि स्वास्थ्य विभाग ने दो की पुष्टि की है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, गांव गुंदियाना निवासी 50 वर्षीय अधेड़ की मौत चौधरी लेखराज अस्पताल मेें हो गई। रेलवे कॉलोनी निवासी 58 वर्षीय महिला की मौत कोरोना से मोहाली के निजी अस्पताल में हो गई। जानकारी के अनुसार, छछरौली के मुंडो खेड़ी निवासी महिला की मौत कोरोना से हो गई। तीनों का अंतिम संस्कार कोरोना गाइडलाइन के तहत कराया गया।
इन जगहों पर मिले पॉजिटिव मरीज
विशाल नगर, बिलासपुर से दो केस, सारन, शुगर मिल कॉलोनी, अशोक विहार, विश्वकर्मा कॉलोनी, सलेमपुर बांगर, सुभाष नगर, करतारपुरा कॉलोनी, मेहरमाजरा, राजेश कॉलोनी, रामपुर, अमादलपुर, ज्योति नगर, जैन नगर, बापा, शेरपुर, जुब्बल, मॉडल टाउन, महावीर कॉलोनी, कृष्णा नगर, आदर्श नगर से दो केस, सिकंदरा से दो केस, आईटीआई, दूधला, जडोदा गेट, हरीनगर, आजाद नगर, रामनगर, रूपनगर कॉलोनी से पांच केस, शर्मा कॉलोनी, रामखेड़ी, इस्माईलपुर, द्वारकापुरी, रेलवे वर्कशॉप से दो केस, कमानी चौक, भगवती कॉलोनी, फैजपुर से दो केस, कलेसर, भीलछप्पर, रेलवे कॉलोनी से दो केस, न्यू हमीदा कॉलोनी, चोपड़ा गार्डन, जयधर, ऊधमगढ़, मुस्ताफाबाद से दो केस, भोगपुर, महमूदपुर, अमर विहार, ककडोनी से दो केस, केसर नगर, तीर्थ नगर, रटौली से दो केस, विजय कॉलोनी, दडवा से केस मिले हैं।