फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शिविर में 103 लोगों ने किया रक्तदान

Mon, 24 Mar 2025 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के 94 बलिदान दिवस पर मदर मैरी चैरिटी होम संस्था, निफा समाजसेवी संस्था एवं बेगमपुरा शोध संस्थान चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सत्गुरु सामान दास ध्यान योग आश्रम कमल नगर फर्कपुर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान 103 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
विज्ञापन

यह शिविर अंतरराष्ट्रीय ब्लड डोनेशन अवेयरनेस मुहिम के तहत संस्था के संस्थापक अध्यक्ष खुशी व निदेशक विक्रम सिंह की देखरेख में लगाया गया।
शिविर का शुभारंभ आचार्य कंवरपाल सिंह एवं मुख्य अतिथि डॉ. अनिल अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि डॉ. अनिल अग्रवाल ने कहा की रक्त दुनिया की किसी भी मशीन में तैयार नहीं होता है, इसे एक व्यक्ति ही दूसरे व्यक्ति को दे सकता है।
हमारे देश के आजादी के लिए बलिदान हुए शहीदों को नमन करने का इससे अच्छा तरीका कोई और हो नहीं सकता। शहीदों के बलिदान की वजह से ही आज हम सभी खुले आसमान में सांस ले पा रहे हैं। इस मौके पर रोहतास, रविंद्र कुमार, नित राम, महेंद्र कुमार, मेहर दास आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें