फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दो आरोपियों से चोरी की 10 बाइकें बरामद

Mon, 15 Jul 2024 03:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने चोरी की 10 बाइक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों गांव हरनौली के रहने वाले हैं। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंचार्ज सुखविंद्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि बिलासपुर की ओर से चोरी की बाइक पर सवार होकर दो युवक गुलाब नगर चौक से होते हुए उत्तर प्रदेश जाएंगे। इंस्पेक्टर अनिल राणा, रणधीर सिंह, रविंद्र, रामकुमार की टीम ने नाकाबंदी के दौरान दोनों युवाओं को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों पहचान हरनौली निवासी रविंद्र व रोहित के नाम से हुई। दोनों से पूछताछ में बाइक चोरी की 10 वारदात का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंचार्ज सुखविंद्र राणा ने बताया कि 20 जून को सब डिवीजन नागरिक अस्पताल जगाधरी से बाइक चोरी की गई थी। इसके बाद 30 जून को ससौली से, 29 जून को सिविल अस्पताल जगाधरी से चोरी की गई बाइक के अलावा छह अन्य बाइक मिली। इसके अलावा एक बाइक के स्पेयर पार्ट खोले हुए थे, उसे भी बरामद किया गया है। आरोपियों पर पहले भी एक मामला चोरी का दर्ज है, जो कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें