फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेगमपुर पावर हाउस के पास मिला 10 फीट लंबा अजगर

विज्ञापन
बेगमपुर पावर हाउस के नजदीक नहर से निकला 10 फीट लंबा अजगर। - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
प्रतापनगर। बेगमपुर पावर हाउस के पास एक दस फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। जो पानी से निकलकर बाहर खेतों में घुस गया। ग्रामीणों ने अजगर की फोटो व वीडियो बनाई। अजगर पास के खेतों में घुस गया।
विज्ञापन

बता दें बेगमपुर पावर हाउस लिंक नहर में बड़े अजगर यमुना से बहकर आ जाते हैं। जो अक्सर निकलकर आबादी में घुस जाते हैं। बेगमपुर पावर हाउस के नजदीक भी एक लगभग 10 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। जिसकी ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दी। यह अजगर नहर से निकलकर साथ लगते किसानों के खेतों में घुस गया। यहां पर किसान अजगर को देख डरे और सहमे हुए हैं। किसान खेतों में जाने से भी डर रहे हैं। किसानों ने प्रशासन से मांग की कि अजगर को यहां से पकड़ कर जंगल में छोड़ा जाए, ताकि किसान अपने खेतों में निर्भीकता से जा सकें।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें