हरियाणा के जिला जींद के गांव नगूरां स्थित पुलिस चौकी के सामने पंचायत में शुक्रवार देर शाम एक महिला ने जहर खा लिया। परिजनों ने महिला को सामान्य अस्पताल जींद में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने महिला के बयान पर गांव पौली निवासी जगबीर के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।
गांव नगूरां निवासी सतीश की पत्नी सुनिता उर्फ अनिता के पंचायत में जहर खाने पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया और महिला के बयान कलमबद्ध किए।
जगबीर गांव में कपड़े की दुकान चलाता है। जगबीर ने महिला से अगस्त महीने में 60 हजार रुपये उधार लिए थे। उसने जगबीर से उधार दिए पैसे मांगे तो उसने लौटाने से मना कर दिया।