फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: श्मशान घाट में महिला के शव से छेड़छाड़, पीड़ित भाई ने पुलिस को दी शिकायत; कहा-चिता पर डाला गया पानी

Wed, 20 May 2026 02:34 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया (फतेहाबाद)

सार

महिला के शव से हरियाणा के फतेहाबाद में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि अंतिम दाह संस्कार के समय कुछ लोगों ने चिता पर पानी डाला जिससे धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। 
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रतिया शहर के राम बाग श्मशान घाट में जलती चिता के साथ कथित छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने मृतक महिला के भाई अवतार की शिकायत पर तीन लोगों 
विज्ञापन

हरपाल सिंह , रणजीत सिंह और सन्नी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में पंजाब के गांव बरे, तहसील बुढलाडा निवासी अवतार सिंह ने आरोप लगाया है कि 14 मई की शाम करीब 6 बजे राम बाग श्मशान घाट में उसकी बहन की जलती चिता को बुझाकर शव अवशेषों के साथ छेड़छाड़ की गई, जिससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची। 

विज्ञापन


परिजनों ने की गिरफ्तारी की मांग
वहीं, मृतका के मायका पक्ष से बड़ी संख्या में लोग एएसपी से मिलने रतिया पहुंचे। एएसपी से मिलने के बाद उन्होंने पुलिस को 36 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर इस मामले में सभी आरोपियों की 36 घंटों में गिरफ्तारी न हुई तो वे रतिया में पहुंचकर प्रदर्शन और घेराव करेंगे। पंजाब से आए मृतका के मायके पक्ष के इक़बाल सिंह, अवतार सहित अन्य लोगों ने आरोप लगाया है कि शमशान घाट में लगे सीसीटीवी में चिता से छेड़छाड़ करते, उस पर पानी डालते हुए लोग साफ नजर आ रहे हैं। मगर पुलिस ने मामले की गंभीरता को नहीं समझा और अब एक मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

महिला ने 13 मई को किया था सुसाइड  
फिलहाल अभी कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है। पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट परिजनों ने चेतावनी देते हुए कहा कि आगामी 36 घंटों में अगर आरोपियों को गिरफ्तार न किया गया तो वे पंजाब से किसान संगठनों को साथ लेकर रतिया पहुंचेगे और प्रदर्शन करेंगे, जिसकी जिम्मेवारी पूरी तरह से रतिया पुलिस की होगी। बता दें कि  गांव बबनपुर में बीते 13 मई को एक महिला ने आत्महत्या कर ली थी, आरोप है कि महिला ने अपने जेठ और जेठानी पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। 

महिला की मौत के बाद उसके शव को लेकर भी दोनों पक्षों ने रतिया में जमकर बवाल काटा था, पुलिस की मौजूदगी में रतिया में महिला का दाह संस्कार किया गया था। मृतका के मायके पक्ष ने आरोप लगाए थे कि दाह संस्कार के बाद अगले दिन जब वे शमशान घाट में पहुंचे तो चिता के साथ छेड़छाड़ हुई थी। उन्होंने बताया कि शमशान घाट में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने पर कुछ लोगों द्वारा चिता के साथ छेड़छाड और चिता पर पानी डालने की तस्वीरें सामने आई थी जिसको लेकर ही मृतका के मायके पक्ष ने पुलिस पर मामले में ठोस कार्रवाई ना करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें