फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन ने महिला को कुचला, मौत

Fri, 08 Nov 2013 09:35 PM IST
रेवाड़ी/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ स्थित रुद्ध रेलवे ओवर ब्रिज के पास वीरवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


साथ ही महिला का पति घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
 
जानकारी के अनुसार कनुका गांव निवासी महेश कुमार वीरवार रात अपनी पत्नी पूनम का इलाज कराने के लिए बाइक पर रेवाड़ी आ रहा था।

रुद्ध ओवर ब्रिज के पास पहुंचने पर पूनम की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई।

इस पर उसने बाइक साइड में लगाकर पूनम को वहां बैठा दिया। इसी बीच जयपुर की तरफ से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने पूनम को कुचल दिया और महेश बाल-बाल बच गया।

महेश को मामूली चोटें आई है। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें