फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसे जान बनाकर लाया था, वो जान लेकर चली गई

Sat, 17 Aug 2013 01:40 AM IST
रेवाड़ी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़े अरमानों ने जिस महिला को वह अपनी जीवनसंगिनी बनाकर लाया था, एक साल भी नहीं बीता था शादी को, वह महिला ही उसकी हत्या कर भाग निकली। महिला आसाम की थी। मामला हरियाणा के रेवाड़ी जिले का है।
विज्ञापन


गांव सुठानी में वीरवार शाम पलटा मारकर पति की हत्या कर आसाम निवासी महिला फरार हो गई। पुलिस ने मृतक की मौसी की शिकायत पर फरार पत्नी रूपा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया।

जांच अधिकारी कसौला थाना प्रभारी के अनुसार सुठानी गांव निवासी सोहन लाल ने लगभग 8-9 महीने पहले आसाम निवासी महिला रूपा को लाकर उससे शादी की थी। कुछ दिनों से दोनों में तकरार चल रही थी।
विज्ञापन


वीरवार शाम को सोहन लाल नशे में घर आया था। घर आने पर पति पत्नी में कोई विवाद हो गया, जिसके चलते पत्नी ने पलटा मारकर पति को गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसके बाद वह मकरा बंद करके फरार हो गई।ं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें