फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: माइनस में पहुंचा पारा, नूंह में -1.3 डिग्री किया दर्ज, शीत लहर की चपेट में प्रदेश, जानिए आगे का अपडेट

Mon, 02 Jan 2023 09:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

हिसार में भी तापमान शून्य तक पहुंच गया है। नूंह में माइनस में तो हिसार में 0.7 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। शनिवार तक राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे। कड़ाके की सर्दी शुरू हो चुकी है। 
विज्ञापन
रातभर पड़ रहे घने कोहरे से पौधों के पतों पर जमा पाला। - फोटो : राजेंद्र तंवर, संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में बर्फीली हवाओं के चलने के कारण फिर से कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई है। नूंह में तापमान माइनस 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में पहली बार तापमान माइनस में रिकॉर्ड किया गया है। हिसार का न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस रहा। 

विज्ञापन

   
हिमालय से आ रही सर्द और बर्फीली हवाओं से उत्तरी मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में सोमवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। कुछ जगह पाला भी गिरा। प्रदेश के 14 जिलों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़क गया। प्रदेश का अधिकतर हिस्सा शीत लहर की चपेट में आ चुका है। 

कहां कितना     न्यूनतम तापमान 

  • बालसमंद हिसार    0.7
  • महेंद्रगढ़    2.6 
  • फतेहाबाद    3.2
  • सिरसा    3.4
  • गुरुग्राम    4.4
  • कैथल  5.9 
  • झज्जर 6.1 
  • भिवानी 6.2
  • करनाल 6.7
  • यमुनानगर 7.9
  • अंबाला 8.0
  • रोहतक 8.2 

विज्ञापन

आगे कैसा रहेगा मौसम
तापमान में गिरावट का दौर मंगलवार को भी जारी रहेगा। तापमान में एक से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है। कई जिलों में कोल्ड-डे के साथ शीतलहर की स्थिति बन सकती है। हाड़कंपा देने वाली ठंड शनिवार-रविवार तक रहने के आसार हैं। आठ दिसंबर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से एक दो दिनों के लिए ठंड से राहत मिलने की संभावना बन रही है। 

विंड चिल फैक्टर ने सताया
इस सीजन में पहली बार तापमान में गिरावट के साथ गलन का एहसास भी हुआ। न केवल तापमान कम था बल्कि हवाएं भी सर्द थीं जो कि तीर की तरह चुभ रही थीं। वातावरण के तापमान के अतिरिक्त हवाओं का तापमान और कम होता है। सर्दी का एहसास ज्यादा होता है इसे ही विंड चिल फैक्टर कहा जाता।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि जब रात का तापमान 10 डिग्री या इससे कम हो और दिन का तापमान सामान्य से साढ़े चार डिग्री या इससे अधिक गिर जाए, तब वह दिन कोल्ड डे कहलाता है। सोमवार को प्रदेश के सभी जिलों में कोल्ड डे रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें