नूंह मेवात में विश्व हिंदू परिषद और मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी की तरफ से निकाली जा रही ब्रजमंडल यात्रा के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने यात्रा कर रहे लोगों पर पथराव कर दिया और उनकी गाड़ियां जला दी। इस झगड़े में पुलिस की होमगार्ड की मौत हो गई और दर्जनों पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं।
मेवात में हुई सांप्रदायिक घटना के बाद हरियाणा की सीमा से लगते यूपी के गौ रक्षा दल और बजरंग दल के कार्यकर्ता सोमवार की देर सांय नेशनल हाईवे पर करमन बॉर्डर पर लगे टोल टैक्स प्लाजा पर पहुंच गए और उन्होंने यूपी और हरियाणा दोनों तरफ से आ रहे वाहनों को रोककर हाईवे को जाम कर दिया।
कार्यकर्ताओं की मांग थी जब तक मुस्लिम समुदाय के लोगों पर कार्रवाई नहीं होगी और यात्रा में शामिल उनके लोग वापस नहीं आएंगे तब तक जाम नहीं खुलेगा। प्रशासनिक अधिकारियों ने जाम खुलवाने के लिए कई बार उनसे बात की लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने। खबर लिखे जाने तक हाइवे जाम नहीं खुल पाया।