हरियाणा के जिला भिवानी के उपमंडल तोशाम में फूड एंड सप्लाई और मापतोल विभाग ने छापा मारकर मिठाई की दुकानों, पेट्रोल पंप पर कार्रवाई की।
इस दौरान एसडीएम अजय चोपड़ा और नायब तहसीलदार सुभाष चंद्र भी मौजूद थे।
फूड एंड सप्लाई विभाग के इंस्पेक्टर पवन कुमार, माप-तोल विभाग के अजय दहिया ने सोमवार शाम एक दर्जन से अधिक दुकानों पर छापेमारी की।
इस दौरान दो पेट्रोल पंपों और छह मिठाई की दुकानें से सैंपल लिए गए। शहर में छापा मारने की कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। कई दुकानदार अपनी दुकान बंद कर फरार हो गए।