हरियाणा के जिला सिरसा में राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर दस पर गांव सिकंदरपुर के समीप शुक्रवार देर शाम बोलेरो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम सात बजे के गांव सिंकदरपुर के समीप एक बाइक पर सवार चार युवकों को पीछे से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार गांव रामनगरिया निवासी भारत भूषण, सोनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि देवेंद्र कुमार और जगदीप कंबोज गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।