फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होने वाले जीजा को सुओं से गोदा

Sat, 14 Sep 2013 10:16 PM IST
बहादुरगढ़/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में अंतरजातीय विवाह से नाखुश लड़की के ममेरे भाई ने अपने होने वाले जीजा को बर्फ  तोड़ने वाले सुओं से घायल कर दिया। गंभीर हालत में युवक को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी रणधीर दहिया ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी तरुण के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

अस्पताल में भरती घायल युवक भारत भूषण ने बताया कि आरोपी तरुण की बुआ की लड़की से 15 जनवरी को उसकी सगाई हुई थी। वह और उसकी मंगेतर एक दूसरे को पसंद करते थे और दोनों परिवारों ने भी उनके रिश्ते को रजामंदी दे दी थी।

जल्द ही उनकी शादी होने वाली है। उनकी शादी से तरुण खुश नहीं था। उन दोनों की जाति अलग है। इसी से नाराज तरुण ने मेन बाजार में उसके ऑफिस में जाकर उस पर सुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
विज्ञापन


उसकी छाती, पेट और बाजू पर उसने वार किया। भारतभूषण के पिता ने बीच बचाव कर उसे तरुण से छुड़ाया और गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। सदर थाना प्रभारी रणधीर दहिया ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी तरुण के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें