फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक और बाइक की भिड़ंत, दो की मौत

Wed, 27 Nov 2013 02:49 PM IST
जींद/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जींद में डीआरडीए के सामने सोमवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया।
विज्ञापन


हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई दूसरे ने पीजीआई रोहतक ले जाते समय दम तोड़ दिया।

चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पटियाला चौक स्थित पटेल नगर निवासी पुनित और राजबीर सोमवार रात अर्बन स्टेट निवासी अपने दोस्त के यहां गए थे।

देर रात वह बाइक से वापस आ रहे थे तभी डीआरडीए के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

ट्रक काफी दूर तक दोनों को घसीटते हुए ले गया जिससे पुनीत की मौके पर ही मौत हो गई। राजबीर गंभीर रुप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को लेकर सामान्य अस्पताल पहुंची।

जहां चिकित्सकों ने राजबीर की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।

पीजीआई जाते समय राजबीर ने भी दम तोड़ दिया। पुनित जींद के एक कॉलेज में बीटेक का छात्र था जबकि राजबीर वीटा मिल्क प्लांट में नौकरी करता था।

जांच अधिकारी पवन ने बताया कि दोनों पटियाला चौक स्थित पटेल नगर के रहने वाले हैं। पुलिस ने ट्रक पकड़कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें