फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली और ट्रक में भिडंत, एक की मौत

Tue, 05 Nov 2013 09:39 PM IST
फतेहाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जिला फतेहाबाद में टोहाना के गांव समैण के पास मंगलवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक की भिड़ंत में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन


आरोपी चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

गांव समैण निवासी 35 वर्षीय निवासी बलियाराम किसान मनु के खेत में काम करता था।

मंगलवार सुबह वह ट्रैक्टर-ट्राली लेकर खेत जा रहा था कि रास्ते में सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी, जिससे बलियाराम ट्रैक्टर से अपना संतुलन खो बैठा और वह इस हादसे में बुरी तरह से जख्मी हो गया।

आसपास के लोगाें ने उसे घायल हालत में टोहाना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकाें ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें