फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: दुर्गा अष्टमी को राजकीय स्कूलों की टाइमिंग बदली, शिक्षकों पर भी लागू होगा आदेश, जानें नया समय?

Wed, 14 Oct 2026 10:02 AM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, हरियाणा

सार

निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को आदेश की सूचना अधीनस्थ स्कूलों तक पहुंचाने और इसकी पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
हरियाणा स्कूल शिक्षा निदेशालय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में दुर्गा अष्टमी के अवसर पर 19 अक्तूबर (सोमवार) को सभी राजकीय स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से 13 अक्तूबर को जारी आदेश के अनुसार, इस दिन स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक खुलेंगे। यह समय शिक्षकों और छात्रों दोनों के लिए समान रहेगा।

विज्ञापन


निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को आदेश की सूचना अधीनस्थ स्कूलों तक पहुंचाने और इसकी पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को स्पष्ट किया गया है कि वे अपने स्तर पर स्कूलों के समय में कोई बदलाव नहीं करेंगे। 

दोहरी शिफ्ट वाले स्कूलों के लिए अलग व्यवस्था
दोहरी शिफ्ट में चलने वाले राजकीय स्कूलों में पहली शिफ्ट का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा। वहीं, दूसरी शिफ्ट का समय पहले की तरह ही रहेगा। उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। निदेशालय ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निर्धारित समय-सारिणी की जानकारी स्कूलों तक पहुंचाई जाए ताकि दुर्गा अष्टमी के दिन शिक्षक और छात्र बदले हुए समय के अनुसार स्कूल पहुंच सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें