फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

Sun, 08 Sep 2013 10:49 PM IST
फतेहाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी पुलिस ने 31 अगस्त को चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


तीनों ने शहर में सात चोरी की वारदातों में सलिप्तता होने की बात स्वीकार की है।

पुलिस ने चोराें की निशानदेही पर 60 हजार की नकदी, एक चोरीशुदा रिवाल्वर, आठ जिंदा कारतूस, एक बाइक, 400 ग्राम चांदी, सोने की एक चेन, एक अंगूठी, दो लॉकेट, एक लैपटॉप और एलसीडी बरामद की है।

पुलिस ने रविवार को तीनों चोरों को अदालत में दोबारा पेश किया। अदालत ने मुख्य आरोपी फतेहाबाद के वाल्मीकि चौक निवासी ललित उर्फ गट्टू व सिरसा के गांव भावदीन निवासी दीपक को एक दिन के रिमांड पर और भेज दिया है।
विज्ञापन


  तीसरे आरोपी गांव नूरकीअहली निवासी लाभ सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थाना प्रभारी गौरव शर्मा ने बताया कि चोराें ने रिमांड के दौरान बताया कि उन्हाेंने 29 जून को सतीश कॉलोनी निवासी इंद्राज जांगड़ा के घर से एक लाइसेंसी रिवाल्वर, एक सोने की चेन व पचास हजार रुपये चुराए थे।

इसके अलावा 18 जून को इंद्रपुरा मोहल्ला निवासी बबीता के घर से दो सोने के लॉकेट, एक जोड़ी बालियां, छह जोड़ी पाजेब, एक चांदी का कड़ा चुराए थे। इसी दिन उन्होंने पुरानी तहसील रोड से शेर सिंह की दुकान से एलसीडी चुराई थी।
विज्ञापन


 15 जुलाई को भट्ठा कालोनी निवासी भूपेंद्र कुमार के घर से एक अंगूठी, 250 ग्राम चांदी व 10 हजार रुपये चोरी किए थे। 17 अगस्त को धर्मशाला रोड निवासी विजय के घर से एक लैपटॉप व एक जोड़ी पाजेब चोरी की थी।

 22 अगस्त को पपीहा पार्क के सामने से काली चरण नामक व्यक्ति की बाइक चोरी की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें