फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई फायर करदी जान से मारने की धमकी

Wed, 06 Nov 2013 10:16 PM IST
बहादुरगढ़/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में बहादुरगढ़ के गांव सराय औरंगाबाद में दो छात्रों के बीच कहासुनी के चलते एक छात्र के दोस्त ने हवाई फायर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शहर के एक निजी कॉलेज के छात्र अंकित व सचिन सराय में स्थित एक प्राइवेट होस्टल में रहते हैं।

दो दिन पहले गाड़ी की हवा निकाले जाने को लेकर उक्त दोनों में कहासुनी हुई थी।

बुधवार को सचिन ने अंकित को सबक सिखाने के लिए नूना माजरा के रहने वाले अपने दोस्त कपिल को बुला लिया।

कपिल ने अंकित का रास्ता रोकते हुए उसे जान से मारने की धमकी देते हुए रिवॉल्वर निकाल कर हवाई फायर कर दिया।

हवाई फायर होते ही मौके पर मौजूद अन्य छात्रों में अफरा-तफरी मच गई। इस बीच सचिन व कपिल बाइक द्वारा मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस ने अंकित के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

शहर थाना प्रभारी रणधीर दहिया का कहना है कि कपिल ने जिस हथियार से गोली चलाई है वह अवैध है।

शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें