हरियाणा के जिला सोनीपत के फतेहपुर गांव में एक विवाहिता ने संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
मृतका के परिजनों की शिकायत पर ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।
दिल्ली के दीचाऊ गांव निवासी जयपाल ने बताया कि उनकी बेटी कविता की शादी एक साल पहले फतेहपुर गांव निवासी सुशील के साथ की थी।
ससुराली जन कविता को शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे।
डीएसपी बलबीर सिंह ने बताया कि थाना सदर में मृतका कविता के पिता जयपाल की शिकायत पर पति सुशील, सास, ननद, ससुर समेत एक अन्य खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।