हरियाणा के गांव खतरीपुर निवासी 17 वर्षीय किशोर ने शनिवार रात जांटी के पेड़ पर चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने मृतक के परिजनों ने बयान पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार गांव खतरीपुर निवासी पवींद्र यादव का 17 वर्षीय बेटा दीपक शनिवार देर शाम सात बजे बिना बताए घर से कहीं चला गया था।
देर रात तक जब दीपक वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई।
उन्होंने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।
रविवार सुबह करीब सात बजे परिजनों को पड़ोसी गांव दुबलाना के देशराज के खेत में जाटी के पेड़ पर दीपक का शव लटका होने की सूचना मिली।
सूचना मिलते ही परिजन ग्रामीणों को साथ लेकर दुबलाना पहुंचे। तब तक पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी थी।
पुलिस ने शव को नीचे उतार कर आवश्यक कागजी कार्रवाई कर परिजनों के बयान कलमबद्ध किए।
दीपक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि दीपक के दसवीं कक्षा में कम अंक आए थे।
तभी से दीपक मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था।
उन्होंने बताया कि दीपक सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल नसीबपुर में 11वीं का छात्र था।
शनिवार को वह स्कूल की छुट्टी के बाद घर आया था। देर शाम सात बजे दीपक बिना बताए घर से चला गया था।