फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोफे के नीचे दबने से मासूम की मौत

Fri, 01 Nov 2013 10:01 PM IST
नारनौल/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला नलापुर में शुक्रवार देर शाम सोफे के नीचे दबने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने बच्चे के परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मोहल्ला नलापुर निवासी राजेश का पांच वर्षीय बेटा प्रियांशु शुक्रवार शाम घर के बाहर खेल रहा था।
इसी दौरान घर के पास बंद पडे़ मकान के पास लगा लकड़ी का सोफा उसके ऊपर गिर पड़ा।

सोफे के नीचे दबने से बच्चे के सिर पर गहरी चोट लग गई जिससे उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बच्चे को सोफे के नीचे से निकालकर उसे अस्पताल पहुंचाया।

जहां चिकित्सकों ने उसे आगामी उपचार के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें