फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने बाप-बेटे से हथियारों के बल पर बोलेरो छीनी

Sat, 07 Dec 2013 08:22 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जिला रोहतक के सांपला थानांतर्गत गांव चुलियाना के नजदीक बीती देर रात तीन युवकों ने हथियारों के बल पर पिता-पुत्र से बोलेरो छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने गांव मुडका (दिल्ली) निवासी कर्मबीर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक बीती रात गांव मुडका (दिल्ली) निवासी कर्मबीर अपने पिता विजय के साथ बोलेरो गाड़ी में चुलियाना आ रहा था।

जब वे दोनों फाटक के पास पहुंचे तो सड़क किनारे खडे़ एक युवक-युवती ने उन्हें रुकने का इशारा किया।

कर्मबीर ने गाड़ी रोकी तो एकाएक झाड़ियों से निकले तीन युवकों ने कर्मबीर को हथियारों के बल पर काबू कर लिया।

इसके बाद पिता-पुत्र को जान से मारने की धमकी देते गाड़ी से नीचे उतारकर बोलेरो लेकर फरार हो गए।

कर्मबीर और उसके पिता ने सांपला थाना पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी।

पुलिस ने क्षेत्र में नाकेबंदी कर वाहनों की जांच पड़ताल की, लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें