फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस ने रिश्वत लेते शिक्षक को दबोचा

Wed, 18 Dec 2013 10:09 PM IST
भिवानी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जिला भिवानी में सस्पेंड चल रहे एक सरकारी अध्यापक भगत सिंह कोठारी को विजिलेंस ने रिश्वत लेते रंगे हाथों धर दबोचा।
विज्ञापन


अध्यापक ने अपने निजी इंस्टीट्यूट में एक युवक से सरकारी स्कूल में कंप्यूटर शिक्षक लगवाने के नाम पर 30 हजार रुपये ले रहा था। यह कार्रवाई भिवानी निवासी मनेंद्र की शिकायत पर हुई।

इंदिरा कालोनी में इंस्टीट्यूट चलाने वाले कोठारी को विजिलेंस ने एक-एक हजार के 30 नोट लेते दबोचा है।

विजिलेंस टीम में डीएसपी फूल सिंह के अलावा भगवान सिंह, सुखबीर सिंह, रविंद्र सिंह, शिवकुमार के अलावा मैजिस्ट्रेट तहसीलदार संजय बिश्नोई शामिल रहीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें