फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: सुनील जागलान यूनिसेफ में सलाहकार नियुक्त, बोले- मुझे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए चुना गया है

Thu, 29 Aug 2024 11:13 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

सुनील जागलान के ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण के मॉडल को प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति सहित विदेशी मीडिया ने भी सराहा है। उनके बीबीपुर मॉडल ऑफ़ विमेन एम्पॉवरमेंट एंड विलेज डेवलपमेंट को तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने पसंद किया और इसे राष्ट्रपति भवन द्वारा गोद लिए गाँवों में लागू किया गया।
विज्ञापन
सुनील जागलान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीबीपुर के पूर्व सरपंच और दो बार के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सुनील जागलान को यूनिसेफ़ ने सलाहकार के पद पर नियुक्त किया है। सुनील जागलान, जो वर्तमान में प्रोफ़ेसर के पद पर कार्यरत हैं। फिलहाल उनको महिला और बाल हितैषी ग्राम पंचायत के क्षेत्र में काम करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सुनील जागलान ने इस नियुक्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह मेरे लिए गर्व का क्षण है कि मुझे इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए चुना गया। इससे देशभर में महिला और बाल हितैषी पंचायत की थीम पर काम करने का अवसर मिलेगा।

सुनील जागलान इस समय कई विश्वविद्यालयों में भी सलाहकार के पद पर नियुक्त हैं, जहां वे "विश्वविद्यालय से गांव की ओर" मिशन पर कार्य कर रहे हैं। इसके तहत, सामाजिक विषयों को क्रेडिट कोर्स के रूप में तैयार करने का काम हो रहा है। साथ ही, वे क्वॉलिटी काउंसिल ऑफ़ इंडिया, भारत सरकार की सरपंच संवाद कार्यकारी टीम के सदस्य भी हैं।

सुनील जागलान के ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण के मॉडल को प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति सहित विदेशी मीडिया ने भी सराहा है। उनके बीबीपुर मॉडल ऑफ़ विमेन एम्पॉवरमेंट एंड विलेज डेवलपमेंट को तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने पसंद किया और इसे राष्ट्रपति भवन द्वारा गोद लिए गाँवों में लागू किया गया।

देश की पहली महिला हितैषी ग्राम पंचायत, हाईटेक ग्राम पंचायत, ग्राम सचिवालय, और ई ग्राम सभा का मॉडल उन्होंने भारत सरकार को दिया, जिसे कई राज्य सरकारों ने अपनाया। जागलान ने बेटी बचाओ अभियान, सेल्फ़ी विद डॉटर अभियान, पीरियड चार्ट, विमेन हैप्पीनेस चार्ट, बेटियों के नाम नेमप्लेट अभियान, और लाडो पंचायत जैसे महत्वपूर्ण अभियानों को सफलतापूर्वक चलाया।

गौरतलब है कि दिल्ली के स्कूलों की आठवीं कक्षा में सुनील जागलान पर पाठ पढ़ाया जाता है, जिससे उनकी उपलब्धियों का सम्मान किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें