फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने पटाखा रहित दिवाली मनाने का संकल्प लिया

Sat, 02 Nov 2013 09:51 PM IST
भिवानी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली के उपलक्ष्य में शनिवार को हरियाणा के जिला भिवानी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस युवा जागृत सेवा समिति और जीण विद्या मंदिर ने जल संरक्षण एवं स्वच्छता अपनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


समिति की ओर से भिवानी में स्वच्छता माह अभियान चलाया जा रहा है। संस्थाओं ने पांच बिंदुओं पर काम करने का संकल्प लिया।

ग्लोबल स्वच्छता अभियान का नेतृत्व कर रहे राष्ट्रपति अवार्डी अशोक भारद्वाज ने बताया कि प्रदेश स्तरीय मुहिम पंचायतों के बीच शुरू हुई।

उन्होंने कहा कि हमें ‘एक बेटी एक पेड़’ जन संदेश अभियान में पॉलीथिन और पैक्ड पानी की बोतल सहित अन्य प्लास्टिक के प्रयोग से गुरेज करना चाहिए। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पटाखा रहित दिवाली मनाने का संकल्प लिया।

स्वच्छता अभियान महेंद्रगढ़ और भिवानी जिलों के उन क्षेत्रों में जागरूकता के लिए चलाया जा रहा है, जिन क्षेत्रों में पानी का स्तर काफी नीचे है। इससे पहले उन गांवों में अभियान चलाया गया था, जो गांव राजस्थान से सटे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पानी को व्यर्थ न बहाएं, इसका सही उपयोग किया जाए। जितना हम पानी को व्यर्थ बहाएंगे, उतना ही हमारे गांव का सौंदर्य बिगड़ेगा और बीमारियां जन्म लेंगी।
विज्ञापन


स्वच्छता को कायम रखने के लिए पानी की बूंद-बूद को बचाएं। इस अवसर पर समाजसेवी रमेश सैनी, स्कूल संचालक शंकर धोपड़ा सहित कई प्रबुद्ध नागरिक मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें