फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टूडेंट सपोर्ट सर्विसिज कैंप से होगी डिस्टेंस एजुकेशन की पढ़ाई

Sat, 04 Jan 2014 07:42 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) के डिस्टेंस एजुकेशन से विद्यार्थियों के होते मोहभंग को रोकने के लिए यूनिवर्सिटी ने एक नई पहल की है। अब यूनिवर्सिटी डिस्टेंस एजुकेशन के अलग-अलग कोर्स के लिए स्टूडेंट सपोर्ट सर्विसिज कैंप आयोजित करेगी। जिसमें विद्यार्थियों को स्टडी मैटीरियल बांटा जाएगा।
विज्ञापन


इसके लिए एमडीयू की ओर से अलग-अलग कोर्स के को-आर्डिनेटरों की लिस्ट जारी की गई है। उन्हें जिलों में यह कैंप आयोजित करने की जिम्मेदारी दी गई है। फरीदाबाद में इसका आयोजन बल्लभगढ़ स्थित अग्रवाल कॉलेज में किया जाएगा।

अभी तक सेंटर के माध्यम से एमडीयू अपने डिस्टेंस एजुकेशन को ऑपरेट करती रही है। लेकिन सेंटर सिस्टम खत्म हो जाने के बाद विद्यार्थी इससे मुंह फेरने लगे हैं।
विज्ञापन


एमडी यूनिवर्सिटी के डिस्टेंस एजुकेशन निदेशालय ने शैक्षिक सत्र 2013-14 के लिए स्टडी मैटीरियल का वितरण इसी माह करने का फैसला लिया है। कैंप का आयोजन भी जनवरी-फरवरी से शुरू किया जाएगा। इसके निर्देश यूनिवर्सिटी के डिस्टेंस एजुकेशन निदेशालय (डीडीई) के निदेशक प्रो. नसीब सिंह गिल ने जारी किए हैं।

जिला फरीदाबाद के लिए अग्रवाल कॉलेज में इस कैंप का आयोजन किया जाएगा जिसके को-आर्डिनेटर नितिश गोयल रहेंगे। पलवल में कैंप का आयोजन एसडी कॉलेज में होगा और इसके को- आर्डिनेटर संजय जैन को बनाया गया है।
विज्ञापन



विद्यार्थी www.mdudde.net से अपने आवंटित सपोर्ट कैंप के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहीं से अध्ययन सामग्री प्राप्त होगी।
- प्रोफेसर नसीब सिंह गिल, निदेशक डीडीई, एमडीयू



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें