फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़कर हजारों की चोरी

Fri, 15 Nov 2013 10:07 PM IST
महेंद्रगढ़/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के महेंद्रगढ़ की आदर्श कालोनी में वीरवार रात चोरों ने एक कमरे का ताला तोड़कर 56 हजार की नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता के मकान मालिक के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

आदर्श कालोनी की रहने वाली उर्मिला देवी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वीरवार रात वह अपने परिवार के साथ अपने मकान के एक कमरे में सोई हुई थी और दूसरे कमरे पर ताला लगा हुआ था।

देर रात चोर उनके घर में घुस आए। उन्होंने बंद कमरे का ताला तोड़कर अंदर रखी 56 हजार की नकदी और 64 हजार का अन्य सामान चोरी कर लिया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घटना का पता सुबह चला।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें