अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर वृद्धजन को सम्मानित करते युवा स्पोर्ट्स क्लब के पदाधिकारी। संस्था
- फोटो : Samvad
सोनीपत। मेरा युवा भारत (नेहरू युवा केंद्र) एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में युवा स्पोर्ट्स क्लब की ओर से अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर वृद्धजनों को सम्मानित किया गया। समाज कल्याण शिक्षा समिति के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में उनके अधिकारों की रक्षा, सम्मान और युवा पीढ़ी को उनके प्रति संवेदनशील बनाने का संदेश दिया गया। संवाद