सरपंच सुरेंद्र शर्मा को स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित करते समिति के सदस्य। स्रोत: समिति
गन्नौर। गांव बेगा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में ग्रामीण दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर सेवा समिति के इस कार्यक्रम में गांव के युवाओं ने 400, 800 और 1600 मीटर दौड़ में बढ़-चढ़कर भाग लिया। मुख्य अतिथि गांव के सरपंच सुरेंद्र शर्मा थे। कार्यक्रम की शुरुआत में समिति के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि का स्मृतिचिह्न देकर स्वागत किया। सुरेंद्र शर्मा ने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेल गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया। अंत में विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। संवाद